फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC RAS Mains Exam 2023: आरएएस और आरटीएस मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, अभी यहां से करें डाउनलोड

Wed, 17 Jul 2024 01:25 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC RAS Mains 2023 Admit Card Out: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आज राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC RAS Mains 2023 Admit Card Out: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज, 17 जुलाई को राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट- rpsc.rajasthan.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आरएएस मुख्य परीक्षा 20 और 21 जुलाई को दो पालियों - सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक अजमेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर जिला मुख्यालयों पर आयोजित होने वाली है।

आरएएस/आरटीएस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 905 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 424 रिक्तियां राज्य सेवाओं के लिए और 481 अधीनस्थ सेवाओं के लिए हैं। आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर, 2023 को आयोजित की गई थी और परिणाम 23 अक्टूबर, 2023 को घोषित किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
आरएएस मेन्स 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं: 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-  rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध "Admit Card for Raj. State And Sub. Services Comb. Comp (Mains) Exam - 2023" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट कर दें। 
  • एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड कर लें। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें