फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC Recruitment 2024: भूवैज्ञानिक और सहायक खनन अभियंता के पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन तिथि और रिक्तियां

Thu, 11 Jul 2024 04:57 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग जल्द ही भूवैज्ञानिक और सहायक खनन इंजीनियरों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाला है। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें। 
विज्ञापन
RPSC Recruitment 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने भूवैज्ञानिक और सहायक खनन इंजीनियरों के पदो पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 22 जुलाई, 2024 से आधिकारिक वेबसाइट- rpsc.rajasthan.gov.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त, 2024 है। 
विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 56 पदों को भरना है, जिनमें से 32 रिक्तियां भूवैज्ञानिक के पद के लिए और 24 रिक्तियां सहायक खनन अभियंता के पद के लिए हैं। 

पात्रता मापदंड

शैक्षणिक योग्यता
  • भूविज्ञानी के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदावरों के पास भूविज्ञान/अनुप्रयुक्त भूविज्ञान में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों को राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
  • सहायक खनन अभियंता पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदावरों के पास माइनिंग इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवारों को राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदावरों की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।

आवेदन शुल्क
सामान्य और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं ओबीसी/बीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, एससी/एसटी उम्मीदावरों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।  
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-  recruitment.rajasthan.gov.in. पर जाएं
  • एक बार लाइव होने पर, 'भूविज्ञानी और सहायक खनन अभियंता 2024' के आगे आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण पूरा करें और आगे बढ़ने के लिए लॉगिन करें
  • फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें। 
  • विधिवत भरे हुए फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें