इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
कृषि अनुसंधान अधिकारी और सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।
कब होगी परीक्षा?
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कृषि अनुसंधान अधिकारी (ARO) और सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (AARO) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त, 2022 से लेकर 30 अगस्त, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा राज्य में निर्धारित किए गए केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार भी इसका पालन करें। उम्मीदवार इस बात का विशेष ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। बिना इसके उम्मीदवारो को केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उम्मीदवार प्रवेश पत्र पर दिए गए परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना बिल्कुल न भूलें।
इतने पदों पर है भर्ती
आरपीएससी की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 22 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। इनमें 09 पद कृषि अनुसंधान अधिकारी और 13 पद सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी के लिए निर्धारित किए गए हैं।
कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
- उम्मीदवार सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, एडमिट कार्ड टैब पर जाएं।
- इसके बाद संबंधित भर्ती के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- अपने लॉगिन विवरण की कुंजी और सबमिट करें।
- आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब अपना प्रवेश- पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसके एक-दो प्रिंट आउट ले लें।