बेसिल में भर्ती
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, (एम्स), बिलासपुर के लिए है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 50 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अपना आवेदन ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जाकर जमा कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से मैट्रिक और कम से कम एक वर्ष की अवधि के लिए 100 बिस्तरों वाले अस्पताल में काम करने का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु-सीमा अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य, ओबीसी, भूतपूर्व सैनिकों और महिला आवेदकों को 750 रुपये और एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों को 450 रुपये जमा करने होंगे।
बैंक में नौकरी का मौका
सेंट्रल बैंक होम फाइनेंस लिमिटेड (CBHFL) की ओर से ऑफिसर, सीनियर ऑफिसर और जूनियर मैनेजर के पदों पर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज है। यह भर्ती 45 पदों के लिए है। इनमें से 22 पद ऑफिसर, 16 पद सीनियर ऑफिसर और 07 पद जूनियर ऑफिसर के लिए है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं उनकी आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।