फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

REET-2022: साल 2022 के लिए रीट की तारीखें तय, सीएम गहलोत ने किया एलान

Thu, 30 Dec 2021 09:52 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

सरकार ने वर्ष 2022 में 14-15 मई को रीट परीक्षा आयोजित करने का निर्णय किया है जिससे प्रदेश को करीब 20,000 नए शिक्षक मिल सकेंगे। इस भर्ती में विशेष शिक्षकों हेतु भी प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने रीट 2022 के लिए तारीखों का एलान कर दिया है। आगामी वर्ष में इस परीक्षा के माध्यम से कुल 20 हजार शिक्षकों की भर्तियां जारी की जाएगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए बताया - 'वर्ष 2022 में 14-15 मई को रीट परीक्षा आयोजित करने का निर्णय किया है जिससे प्रदेश को करीब 20,000 नए शिक्षक मिल सकेंगे। इस भर्ती में विशेष शिक्षकों हेतु भी प्रावधान किया जाएगा। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही पैराटीचर्स, शिक्षाकर्मी, मदरसा पैराटीचर्स एवं पंचायत सहायकों की समस्याओं को भी माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णयों को ध्यान में रखते हुए हल करने के लिए समयबद्ध रूप से कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं'।

यह भी पढ़ें- CSBC Recruitment 2021: कांस्टेबल के 300 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा की तारीख    
विज्ञापन
विज्ञापन



आंदोलन कर रहे हैं सैकड़ों युवा
दरअसल, काफी समय से प्रदेश के बेरोजगार युवा रीट परीक्षा 2021 में पद बढ़ाए जाने, अन्य भर्ती परीक्षाओं को आयोजित कराने और चयनित उम्मीदवारों की ज्वाइनिंग कराने की मांग को लेकर लगातार सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। युवाओं ने सोशल मीडिया पर लगातार REET_50000_नहींतोवोट_नहीं हेशटेग भी ट्रेंड कराया है। मुख्यमंत्री की यह घोषणा बेरोजगार युवाओं के आंदोलन को थामने की कोशिश भी समझी जा रही है।


यह भी पढ़ें- UPSC CMS Result 2021: संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया संयुक्त मेडिकल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम, यहां देखें 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें