फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSBC Recruitment 2021: कांस्टेबल के 300 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा की तारीख

Thu, 30 Dec 2021 08:51 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

CSBC Recruitment 2021: निषेध कांस्टेबल भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 365 है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और आवेदन की अंतिम तिथि 18 जनवरी 2022 तक है।
विज्ञापन
CSBC Recruitment 2021 - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। केन्द्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी) ने निषेध कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है। इन तारीखों के लिए नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह  आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर इस नोटिफिकेशन को देख सकते हैं और भर्ती के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन


भर्ती का विवरण
निषेध कांस्टेबल भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 365 है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और आवेदन की अंतिम तिथि 18 जनवरी 2022 तक है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए भी जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें। इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

परीक्षा की तारीख और चयन प्रक्रिया
केन्द्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी) द्वारा निषेध कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी 2022 को सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा। इसमे 100 अंकों के बहुवैकल्पिक प्रश्न होंगे। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को भी जल्द ही जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें शारीरिक परीक्षा (पीएमटी) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे करें आवेदन?

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार केन्द्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी) की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
2. यहां Prohibition Constable 2021 recruitment या निषेध कांस्टेबल भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे। 
4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
5. अब अपने आइडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
6. अब सभी जानकारी को दर्ज कर के दस्तावेजों को अपलोड करें।
7. अब सभी जानकारी को दर्ज कर के सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
8. आवेदन शुल्क जमा करें। 
9. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें