REET-2022: इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट-2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 अप्रैल, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, आवेदन के लिए आखिरी तारीख एक महीने के बाद 18 मई, 2022 को निर्धारित की गई है। चूकि रीट एक बहुचर्चित परीक्षा है इस कारण इसके लिए लाखों की संख्या में आवेदन आने की उम्मीद है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। ताकि आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके। उम्मीदवर इस बात का भी खास ख्याल रखें कि इस परीक्षा के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे।
REET-2022: जानें कब होगी परीक्षा?
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट (REET-2022) का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को करेगा। हालांकि, परीक्षा केंद्रों की उपलब्धतता को देखते हुए इसमें परिवर्तन भी किए जा सकते हैं। इससे जरूरी कोई भी अपडेट राजस्थान बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी करेगा।