REET 2022: इतने पदों के लिए होगी परीक्षा
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की ओर से रीट 2022 का आयोजन कुल 62 हजार पदों के लिए किया जा रहा है। पेपर लीक प्रकरण के कारण रद्द की गई रीट, 2021 लेवल-2 परीक्षा की सीटों को भी इसमें जोड़ा गया है। इससे पहले रीट 2022 के लिए कुल पद 32 हजार निर्धारित थें। पुराने आवेदकों से इस बार कोई भी आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं कराया जाएगा।
REET 2022: कब होगी परीक्षा?
RBSE द्वारा जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट-2022 का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने अब तक रीट 2022 के प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख नहीं जारी की है। बोर्ड द्वार जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी जारी की जाएगी। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या नए अपडेट के लिए इसपर नजर बना कर रखें।
REET 2022: कैसे कर सकेंगे आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान सेदिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकेंगे।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in or reetbser2022.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे रीट 2022 के लिए आवेदन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
- अब अपने आईडी पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।