फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Army Recruitment 2022: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सेना में ग्रुप-सी के पदों पर भर्तियां, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Sat, 09 Apr 2022 06:22 PM IST
न्यूज डेस्क जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

तीनों मुख्यालयों के कुछ पदों के लिए समान पात्रता हैं तो कुछ पदों के लिए अलग-अलग पात्रता निर्धारित की गई हैं। जैसे वार्ड सहायिका, स्वास्थ्य निरीक्षक, चौकीदार, सफाईकर्मी, ट्रेड्समैन मेट, धोबी, मैसेंजर, दफ्तरी, नाई और कुक इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 10वीं पास होना जरूरी हैं।
विज्ञापन
Indian Army Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Army Recruitment 2022: भारतीय सेना में नौकसरकारी री चाहने वालों के लिए खुशखबरी आई है। भारतीय सेना पश्चिमी मुख्यालय हरियाणा, दक्षिण पश्चिमी मुख्यालय जयपुर और पूर्वी मुख्यालय कोलकाता में ग्रुप-सी के 159 पदों पर भर्ती कर रही है। जो उम्मीदवार भारतीय सेना के विभिन्न पदों पर निर्धारित पात्रता के अनुसार आवेदन करना चाहते हैं वे ऑफलाइन माध्यम में तीनों मुख्यालयों में से अपनी संबंधित मुख्यालय के दिए गए पते पर आवेदन जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

Army Recruitment 2022: भर्ती विवरण
पश्चिमी मुख्यालय हरियाणा, दक्षिण पश्चिमी मुख्यालय जयपुर और पूर्वी मुख्यालय कोलकाता में कुल 159 रिक्तियां उपलब्ध हैं। जिसमें पश्चिमी मुख्यालय हरियाणा में वार्ड सहायिका, स्वास्थ्य निरीक्षक के पदों के लिए कुल 70 रिक्तियां हैं साथ ही 52 चौकीदार और कुक, एलडीसी, सफाईकर्मी, ट्रेड्समैन मेट, वार्ड सहायिका, धोबी, स्वास्थ्य निरीक्षक, नाई के 2 पद हैं। वहीं पश्चिमी मुख्यालय जयपुर और पूर्वी मुख्यालय कोलकाता में स्टेनोग्राफर, एलडीसी, मैसेंजर, दफ्तरी, सफाईवाला, माली के लिए 37 रिक्त पद हैं।

Army Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
तीनों मुख्यालयों के कुछ पदों के लिए समान पात्रता हैं तो कुछ पदों के लिए अलग-अलग पात्रता निर्धारित की गई हैं। जैसे वार्ड सहायिका, स्वास्थ्य निरीक्षक, चौकीदार, सफाईकर्मी, ट्रेड्समैन मेट, धोबी, मैसेंजर, दफ्तरी, नाई और कुक इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 10वीं पास होना जरूरी हैं। वहीं एलडीसी और स्टेनोग्राफर के पद के लिए 12वीं पास होना जरूरी हैं। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।

Army Recruitment 2022: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें
  • पूर्वी मुख्यालय कोलकाता के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 29 अप्रैल, 2022
  • दक्षिण पश्चिमी मुख्यालय जयपुर के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 29 मई, 2022
  • पश्चिमी मुख्यालय हरियाणा के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 29, मई 2022
विज्ञापन

Army Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया
  • इच्छुक उम्मीदवार डीएव्हीपी की आधिकारिक वेबसाइट davp.nic.in से आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  • आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
  • अब इस आवेदन पत्र को दिए गए पते में से अपने संबंधित मुख्यालय के पते पर डाक द्वारा भेज सकते हैं।

पता-
  • पश्चिमी मुख्यालय- कमांडेंट, कमांड अस्पताल (डब्ल्यूसी) चंडीमंदिर, पंचकुला (हरियाणा)-134107
  • पूर्वी मुख्यालय- मुख्यालय बंगाल उप क्षेत्र, 246 एजेसी बोस रोड, अलीपुर, कोलकाता-700 027
  • दक्षिण पश्चिमी मुख्यालय- चिकित्सा शाखा, मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी कमान, जयपुर (राजस्थान) पिन-302012।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें