भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) में टेक्नीशियन (ट्रेनी) के 197 पदों पर, ऑपरेटर कम टेक्नीशियन (ट्रेनी) के 283 पदों पर एवं ऑपरेटर कम टेक्नीशियन (बॉयलर ऑपरेशन) के 07 पदों नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों की आयु सीमा 09 सितंबर, 2015 को 18 वर्ष से 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापित पदों में टेक्नीशियन (ट्रेनी) के 197 पदों में 24 पद अनुसूचित जाति के लिए , 59 पद अनुसूचित जनजाति के लिए, 13 पद ओबीसी के लिए, 27 पद एक्स सर्विस मेन के लिए एवं 96 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं।
ऑपरेटर कम टेक्नीशियन (ट्रेनी) के 283 पदों में 35 पद अनुसूचित जाति के लिए, 92 पद अनुसूचित जनजाति के लिए, 18 पद ओबीसी के लिए, 42 पद एक्स सर्विस मेन के लिए एवं 145 पद अनारक्षित वर्ग के लिए है।
आवेदकों की शैक्षिक योग्यता भिन्न-भिन्न पदों के लिए भिन्न निर्धारित की गई है। चयनित आवेदकों को वेतनमान के रूप में टेक्नीशियन (ट्रेनी) पद के लिए 15,830 रुपये से 22,150 रुपये, ऑपरेटर कम टेक्नीशियन (ट्रेनी) एवं ऑपरेटर कम टेक्नीशियन (बॉयलर ऑपरेशन) पदों के लिए 16,800 रुपये से 24,110 रुपये देने का प्रावधान है।