छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा सहायक प्रबंधक और सहायक लेखाधिकारी के पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है।
विज्ञापित पदों में सहायक लेखाधिकारी के 20 पद एवं सहायक प्रबंधक के 42 पद हैं। रिक्त पदों में सहायक लेखाधिकारी के अंतर्गत 02 पद अनुसूचित जाति, 06 पद अनुसूचित जनजाति, 03 पद ओबीसी एवं 09 पद सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए हैं और सहायक प्रबंधक के अंतर्गत 05 पद अनुसूचित जाति, 13 पद अनुसूचित जनजाति, 06 पद ओबीसी एवं 18 पद सामान्य वर्ग के आवेदकों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापित पदों पर 01 जनवरी, 2015 को आवेदको की आयु अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं ओबीसी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट का प्रावधान है। उम्मीदवारों को इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक स्तर पर सहायक लेखाधिकारी के पद के लिए डीएओ / प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा और कॉमर्स से किसी भी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नात्तकोत्तर होना अनिवार्य है और सहायक प्रबंधक के लिए डीएओ / प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा और कॉमर्स से किसी भी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नात्तक होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को वेतमानमान स्वरूप 9,300 रुपये से 34,800 रुपये एवं 4,200 रुपये ग्रेड पे देने का प्रावधान है।