उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) लखनऊ में चकबंदी लेखपाल के कुल 2,831 रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक को माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई, 2015 से की जाएगी। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 160 रुपये, अनुसूचित जाति/जनजाति के आवेदकों को 70 रुपये ऑनलाइन माध्यम और ई-चालान के माध्यम से नकद रूप से जमा करने होंगे। विकलांग आवेदकों के लिए शुल्क का कोई प्रावधान नहीं है।