रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आर्डनेंस फैक्टरी अंबाझरी, नागपुर में ट्रेड्समैन के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 210 है। जिसमें लोहार, इलेक्ट्रिशियन, एग्जामिनर इंजीनियर, मशीनिस्ट व अन्य पद शामिल हैं। निर्धारित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक के पास 10वीं के साथ एनसीवीटी द्वारा जारी किया गया एनएसी/एनटीसी सर्टिफिकेट का होना आवश्यक है।
विज्ञापित पदों पर अधिकतम 32 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदों के लिए 5,200 से लेकर 20,200 रुपये वेतनमान निर्धारित किया गया है।