फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास की लगी लॉटरी, फायर विभाग में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्नि एवं आपात सेवा के तहत सरकारी विभाग में  विभिन्न पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञापन जारी की गई है। विज्ञापित पदों में फायरमैन के 101 पद, ड्राइवर के 54 पद, आपात बचाव दल बटालियन के 13 और सब ऑफिसर पुरुष / महिला के पद शामिल हैं। आयु सीमा के तहत सब ऑफिसर पुरुष / महिला पद के आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष है।
विज्ञापन


अन्य सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आयु सीमा में नियम के मुताबिक छूट दी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी। वेतनमान के इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 5,200 - 20,200 रुपये तथा ग्रेड पे पदानुसार 2400 / 2100 रुपये दिया जाएगा। ड्राइवर के पद को छोड़कर अन्य सभी पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

शैक्षिक योग्यता के सब ऑफिसर पुरुष / महिला पद ने किसी मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड से विज्ञान स्ट्रीम से बारहवीं कक्षा पास की हो। फायर मैन और आपात बचाव बल के उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड से बारहवीं कक्षा पास की हो। साथ ही गोताखोरी और तैराकी की जानकारी हो। वहीं ड्राइवर पद के आवेदक ने आठवीं कक्षा पास की हो। इस पद के लिए आवेदन ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही तरीके से स्वीकार किए जाएंगे।

ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों की सत्यापित प्रति संलग्न कर दिए गए पते पर भेजें। लिफाफ पर आवेदित पद का नाम अवश्य लिखें। दोनों ही प्रकार से आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार फायर सर्विस की वेबसाइट http://www.asfso.org/admin/myfiles/advertisement_2014.pdf पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें