फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, सरकारी नौकरी का बड़ा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय हरित अधिकरण यानी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में कुल 51 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी हुई है। इनमें प्राइवेट सेक्रेटरी के 11 पद, न्यायिक सहायक के 5 पद, लाइब्रेरियन के 5 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड-डी के 6 पद और चपरासी व कोर्ट अटेंडेंट के 24 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन


आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर, 2014 निर्धारित की गई है। आवेदन करने की शुरुआत 26 नवंबर, 2014 से आरंभ है। वेतनमान अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग निर्धारित किया गया है।

प्राइवेट सेक्रेटरी पोस्ट के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष और वेतनमान 9300-24800+ ग्रेड पे 4800, न्यायिक सहायक के लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष और वेतनमान 9300-24800+ ग्रेड पे 4200, लाइब्रेरियन के लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष और वेतनमान 9300-24800+ ग्रेड पे 4200, स्टेनोग्राफर ग्रेड-डी के लिए आयु सीमा 21 से 27 वर्ष और वेतनमान 5200-24800+ ग्रेड पे 4200 निर्धारित किया गया है। चपरासी के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यक योग्यता और अन्य जानकारी

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के इन पांच तरह के पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। प्राइवेट सेक्रेटरी के पद के लिए आवश्यक योग्यता स्नातक रखी गई है जबकि न्यायिक सहायक के लिए एलएलबी या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

लाइब्रेरियन के लिए आवश्यक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी साइंस में स्नातक और दो वर्ष का अनुभव मांगा गया है। स्टेनोग्राफर के लिए 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री और चपरासी व अन्य पदों के लिए योग्यता मैट्रिकुलेशन रखी गई है।

इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.greentribunal.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें