फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी! बैंक में 10वीं पास युवाओं की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक ऑफ इंडिया ने सब स्टाफ कैडर के तहत सिपाही के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इस पद पर नियुक्ति रायगढ क्षेत्र में की जाएगी। शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से वरिष्ठ 10वीं कक्षा पास की हो। आवेदक को हिंदी / मराठी और अंग्रेजी में कार्य करने की दक्षता हो।
विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट दी जाएगी। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों शुरुआत में परीविक्षा अवधि के तहत नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन पत्र को निश्चित प्रारूप में भरकर स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड पोस्ट / कोरियर के द्वारा 13 दिसंबर, 2014 तक भेजें। इन पदों पर आवेदन ऑफलाइन तरीके से मंगाया गया है। आवेदन पत्र के साथ जाति, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव प्रमाण पत्र की स्वाप्रमाणित प्रति संलग्न कर 'पोस्ट बॉक्स संख्या - 87, अलीबाग जीपीओ, अलीबाग - 402201' के पते पर भेजें।

आवेदन पत्र के लिफाफे पर आवेदित पद का नाम अवश्य लिखें। गलत अथवा अशुद्ध आवेदन पत्र को खारिज कर दिया जाएगा। नियुक्ति के संबंध में बैंक का निर्णय अंतिम होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्र को स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट http://www.bankofindia.co.in/english/career.aspx पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें