PNB Recruitment 2022: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने भर्ती को लेकर अधिसूचना जारी की है इस अधिसूचना के तहत पीएनबी ने विशेषज्ञ अधिकारी (एसओ), प्रबंधक (रिस्क), प्रबंधक (क्रेडिट) और वरिष्ठ प्रबंधक (ट्रेजरी) के 145 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू हो रही है और 07 मई तक चलेगी। बता दें कि उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर अंतिम चयन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।