फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCFL recruitment 2022: राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर लिमिटेड में 100 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Sun, 13 Mar 2022 04:58 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RCFL recruitment 2022: RCFL द्वारा जारी की गई भर्ती के माध्यम से संस्थान में ऑपरेटर (केमिकल) ट्रेनी और जूनियर फायरमैन के रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 137 है
विज्ञापन
RCFL recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RCFL recruitment 2022: राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर लिमिटेड (RCFL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह RCFL की आधिकारिक वेबसाइट www.rcfltd.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

RCFL recruitment 2022: 28 मार्च तक कर लें आवेदन
राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर लिमिटेड में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया जारी हो चुकी है। संस्थान ने आवेदन की आखिरी तारीख 28 मार्च, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी ताीरख से पहले ही अपना आवेदन कर लें।

RCFL recruitment 2022: इन पदों पर होंगी भर्तियां
RCFL द्वारा जारी की गई भर्ती के माध्यम से संस्थान में ऑपरेटर (केमिकल) ट्रेनी और जूनियर फायरमैन के रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 137 है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

RCFL recruitment 2022: आवेदन शुल्क और आयु-सीमा
राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर लिमिटेड में आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं,  अधिकतम आयु-सीमा 29 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। 

RCFL recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
RCFL भर्ती में ऑपरेटर (केमिकल) ट्रेनी और जूनियर फायरमैन के रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और ट्रेड परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के उम्मीदवार आधिकारिक वेबाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन

RCFL recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर www.rcfltd.com पर जाएं।

2. अब आपको होमपेज  पर संबंधित भर्ती से जुड़ा लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करें और अपना आवेदन करें।

3. इसके बाद स्कैन की गई फोटो और अन्य दस्तावेजों को अपलोड करें।

4. अब आप आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट कर दें।

5. आवेदन किए गए पेज केा जांच लें और प्रिंटआउट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें