फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC RAS 2024: आरपीएससी आरएएस के लिए आवेदन करने का आखिरी समय बहुत नजदीक, विंडो बंद करने से पहले करें पंजीकरण

Thu, 17 Oct 2024 07:56 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC RAS Registration 2024: आरपीएससी ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए पंजीकरण चल रहे हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है, जो उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक हैं, वे आज ही आवेदन करें।
विज्ञापन
अंतिम तिथि नजदीक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC RAS Registration 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। बता दें कि आरपीएससी ने 733 पदों पर रिक्तियां निकाली है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन के योग्य हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट RPSC.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर को शुरू हो गए थे। बता दें कि 733 पदो में 346 राजस्थान राज्य सेवाओं के लिए और 387 रिक्तियां राजस्थान अधीनस्थ सेवाओं के लिए हैं।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क 

ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य श्रेणी के लिए शुल्क 600 रुपये है और आरक्षित श्रेणियों के लिए यह 400 रुपये है। श्रेणी-वार शुल्क के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।
वर्ग आवेदन शुल्क (₹)
सामान्य / बीसी / ओबीसी क्रीमी लेयर / अन्य राज्य 600
ओबीसी / बीसी / ईडब्ल्यूएस 400
एससी / एसटी 400
सुधार शुल्क 500

पात्रता मानदंड

RPSC ने पात्रता मानदंड भी जारी कर दिए हैं। पात्रता मानदंड में शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा शामिल है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
श्रेणी विवरण
आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच
शैक्षणिक योग्यता भारत में निगमित विश्वविद्यालय या अन्य मान्यता प्राप्त संस्थानों से किसी भी क्षेत्र में स्नातक की डिग्री या समकक्ष परीक्षा

चयन प्रक्रिया

राजस्थान राज्य सेवा और राजस्थान अधीनस्थ सेवा के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों की परीक्षा यानी प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
घटना का नाम महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन शुरू 9 सितंबर, 2024
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर, 2024
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर, 2024
प्रारंभिक परीक्षा तिथि 2 फरवरी, 2024
प्रवेश पत्र उपलब्ध परीक्षा से 1 सप्ताह पहले
विज्ञापन

आवेदन करने के चरण






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें