Teacher Direct Recruitment: कुल 32,000 रिक्तियों के लिए की जाएगी भर्ती
ट्वीट को शेयर करते हुए डॉ. कल्ला ने लिखा कि शिक्षक सीधी भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा का विस्तृत सिलेबस जारी कर दिया गया है। उपरोक्त विस्तृत सिलेबस को विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। राजस्थान शिक्षक सीधी भर्ती विभाग द्वारा कुल 32,000 रिक्तियों के लिए अधिसूचित की गई है, जिनमें से 15,000 प्राथमिक स्तर (PS) के लिए और शेष 16,500 उच्च प्राथमिक (UPS) स्तर के पदों के लिए हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड और परीक्षा की तारीख अभी जारी नहीं की गई है। आरबीएसई ही जल्द ही इस संबंध आधिकारिक सूचना जारी करेगा।