आयोग ने जारी की परीक्षा की अधिसूचना
आयोग ने अधिसूचना जारी कर कहा कि विज्ञापन संख्या-05- परीक्षा / 2019, वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा, 2019 के अंतर्गत विज्ञापित रिक्त पदों पर चयन हेतु दिनांक रविवार, 21 अगस्त, 2022 को सुबह 10.00 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रश्नगत परीक्षा से संबंधित समस्त अभ्यर्थियों को एतदद्वारा सूचित किया जाता है कि वे उक्त परीक्षा हेतु अपने प्रवेश पत्र दिनांक 11 अगस्त, 2022 से आयोग की बेवसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते है। अभ्यर्थियों से यह अपेक्षा की जाती है कि वह प्रवेश-पत्र में अंकित निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें एवं प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
27 जनपदों में होगी वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अधिसूचना में बताया कि फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा प्रदेश के 27 जनपदों - आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बांदा, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बुलंदशहर, देवरिया, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखीमपुर, मथुरा, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, रायबरेली, सहारनपुर, सीतापुर, सुल्तानपुर एवं वाराणसी में आयोजित की जाएगी।