फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan APRO Result: राजस्थान एपीआरओ भर्ती परीक्षा की परिणाम जारी, ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट

Fri, 13 May 2022 07:57 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan APRO Result: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सहायक जनसंपर्क अधिकारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल, 2022 को किया था। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
Rajasthan APRO Result - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan APRO Result: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सहायक जनसंपर्क अधिकारी भर्ती परीक्षा की परिणाम जारी कर दिया है। इस ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने Rajasthan APRO भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको परिणाम चेक करने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे।

विज्ञापन

Rajasthan APRO Result: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार कुल 156 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इन उम्मीदवारों को अब पात्रता की जांच और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बोर्ड ने 6 प्रश्नों को डिलीट भी किया है। 

Rajasthan APRO Result: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सहायक जनसंपर्क अधिकारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल, 2022 को किया था। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 76 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन  31 जनवरी 2022 से 14 फरवरी 2022 तक भरे गए थे। 
विज्ञापन

Rajasthan APRO Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्दशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे APRO Result से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
4. अब इसमें Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर खोजें।
5. आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलेड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। 

यह भी पढ़ें-  RRB NTPC CBT 2: आरआरबी ने जारी की एनटीपीसी सीबीटी-2 स्तर 2, 3 और 5 की तारीखें, यहां चेक करें    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें