पात्रता मानदंड
यह भर्ती अभियान संगठन में 295 पदों को भरेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर, 2023 है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए और आयु 15 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
रिक्ति विवरण
इलेक्ट्रीशियन: 140 पद
मैकेनिक (डीजल): 40 पद
मशीनिस्ट: 15 पद
फिटर: 75 पद
वेल्डर: 25 पद
वेतन
प्रशिक्षण के प्रथम वर्ष के दौरान वजीफे के तौर पर 7000 रुपये, दूसरे वर्ष में 7700 और तीसरे वर्ष में 8050 रुपये दिए जाएंगे।
आवेदन शुल्क
पद के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग फीस के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। प्रोसेसिंग फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार पीएलडब्ल्यू की आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।