पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड (पीपीआरबी) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। बोर्ड ने पीएमटी और पीएसटी परीक्षा के लिए दस्तावोजों के सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, वह पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर अपने परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।
पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड (पीपीआरबी) द्वारा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 और 26 सितंबर 2021 को किया था। परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए किया गया था। इस परीक्षा के लिए 4.7 लाख से भी अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
पंजाब कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपने परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट
punjabpolice.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे Recruitment के सेक्शन में जाएं।
3. अब पेज पर सामने में दिख रहे Constable in District Police and Armed Police Cadres of Punjab Police 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
4. अब LIST OF SHORTLISTED CANDIDATES FOR STAGE -II ( DV PMT PST) /(DV PMT PST) के लिंक पर क्लिक करें।
5. आपके स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
6. इसमें अपना परिणाम चेक करें।
7. आगे की जरुरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
आगे की प्रक्रिया
आधिकारिक नोटिस के अनुसार 29 नवंबर 2021 को बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर पीएसटी और पीएमटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी किया जाएगा। इस प्रवेश पत्र में परीक्षा के केंद्र, नियम और दिशानिर्देशों के बारे में जानकारी दी जाएगी। अंतिम चयन पंजाब सरकार के सभी नियमों और दिशानिर्देशों के आधार पर किया जाएगा।
पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड (पीपीआरबी) द्वारा इस भर्ती का आयोजन राज्य में कांस्टेबल के कुल 4358 पदों पर चयन के लिए किया जा रहा है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 जुलाई 2021 को शुरू की गई थी और इसकी आखिरी तारीख 22 अगस्त 2021 तक थी।