पात्रता मापदंड
पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 01 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड/विश्वविद्यालय से 10+2 या इसके समकक्ष। भूतपूर्व सैनिकों के मामले में, न्यूनतम शैक्षिक योग्यता मैट्रिकुलेशन होगी।
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1746 कांस्टेबल पदों को भरना है, जिनमें से 570 रिक्तियां महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
पदों का विवरण
- जनरल कैटेगरी में वैकेंसी की संख्या- 738
- एससी पंजाब- 360
- बीसी पंजाब- 180
- पूर्व कर्मचारी (जनरल) पंजाब- 126
- पूर्व कर्मचारी (एससी) पंजाब- 74
- पूर्व कर्मचारी (बीसी) पंजाब- 36
- पुलिस कर्मचारियों के बच्चे- 36
- ईडब्ल्यूएस- 180
- स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चे- 18 पदों को मिलाकर कुल पदों की संख्या 1746 है।
वेतन
पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल की सैलरी पे-स्केल 19,900 रुपये प्रति माह के हिसाब से मिलती है। यह रकम बेसिक पे है। महीने की पूरी सैलरी में इसके अलावा डीए, टीए, एचआरए समेत अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।