फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Police Constable Recruitment: 2340 पदों पर निकलीं भर्तियां, जारी है आवेदन की प्रक्रिया

Thu, 30 Sep 2021 05:29 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Punjab police 2021 Recruitment: पंजाब पुलिस भर्ती 2021: पंजाब पुलिस ने तकनीकी और सहायता सेवा संवर्ग में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार 10 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस - फोटो : ट्विटर हैंडल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 2340 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए तकनीकी और सहायता सेवा संवर्ग में कांस्टेबल के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। बता दें कि पहले जारी नोटिस के मुताबिक आवेदन की आखिरी तारीख 29 सितंबर, 2021 निर्धारित की गई थी। किंतु अब इसे बढ़ाकर 10 अक्तूबर कर दिया गया है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए आगे पढ़िए।

विज्ञापन

18 वर्ष से अधिक आयु वाले कर सकते हैं आवेदन
साइबर सुरक्षा, भौगोलिक सूचना सेवा, डेटा खनन, नेटवर्क प्रबंधन, डेटा एनालिटिक्स, साइबर अपराध, सामुदायिक परामर्श, मानव संसाधन प्रबंधन, कानूनी संसाधन आदि जैसे कई डोमेन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पदों के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2021 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, नियमों के अनुसार कुछ आयु में छूट की अनुमति है। इसके अलावा, चयनित होने वाले उम्मीदवार का वेतनमान 19,900 रुपये होगा। उम्मीदवारों को पद के लिए आवेदन करने से पहले विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना को पढ़ लेना चाहिए।

पंजाब पुलिस भर्ती 2021: कैसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट- punjabpolice.gov.in पर जाएं।
  • भर्ती नामक टैब पर क्लिक करें। उम्मीदवारों को एक नए पृष्ठ पर निर्देशित किया जाएगा।
  • उम्मीदवारों को तकनीकी और सहायता सेवा संवर्ग भर्ती 2021 नामक अधिसूचना पर क्लिक करना होगा।
  • उम्मीदवारों को पहले अपने मोबाइल नंबर, जन्म तिथि के साथ पंजीकरण करना होगा और इसके बाद आवेदन पत्र भरना होगा।
  • उम्मीदवारों को पसंदीदा भर्ती केंद्र के लिए 3 विकल्प दिए जाएंगे।
  • आवेदन पत्र भरने के बाद, भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। फॉर्म के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये है।
  • आवेदकों को भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म की एक प्रति रखनी चाहिए।
विज्ञापन

पंजाब पुलिस भर्ती: यह है चयन प्रक्रिया
पंजाब पुलिस भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा। सीबीटी का पहला चरण वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा। इसमें भूगोल, इतिहास, करंट अफेयर्स और अन्य के प्रश्न होंगे। एक और सीबीटी होगा जिसमें उम्मीदवार से डोमेन ज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट स्क्रूटनी होगी। अंतिम मेरिट सूची जारी होने से पहले शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एक मेडिकल परीक्षा से भी गुजरना होगा। किसी भी प्रश्न के मामले में, उम्मीदवार पंजाब पुलिस -18002102565 के टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें