फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PPSC Jr Engineer Answer Key 2021: पीपीएससी ने जूनियर इंजीनियर 2021 परीक्षा उत्तर कुंजी जारी की, ऐसे करें डाउनलोड 

Mon, 20 Dec 2021 08:21 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

पीपीएससी ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2021 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार 23 दिसंबर, 2021 तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन
PPSC JE Recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) ने जूनियर इंजीनियर उत्तर कुंजी 2021 जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। 18 दिसंबर, 2021 को आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की गई हैं। 

विज्ञापन

पंजाब सरकार के जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग में मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा हुई थी। पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च, 2021 से 25 मार्च, 2021 के दौरान शुरू की गई थीं। 

आपत्ति दर्ज कराने की तिथि 23 दिसंबर 

पीपीएससी द्वारा जारी की गई अंतरिम उत्तर कुंजी के खिलाफ अपनी आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों के पास 23 दिसंबर, 2021 तक का समय है। उन्हें जारी की गई उत्तर कुंजी में किसी भी तरह की आपत्ति है या उनके मन में कोई सवाल आ रहा है। तो वह अपनी आपत्ति आयोग के समक्ष दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार अपने पंजीकरण के साथ लॉग इन करते हुए जारी हुई आंसर की के खिलाफ सवाल उठा सकते हैं। अभ्यर्थियों इस संबंध में दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से जरूर पढ़ें। वह आंसर की से संतुष्ट नहीं है तो उन्हें अपने दावे को सही ठहराने के लिए प्रमाण देना होगा। उन्हें अपने दावे का समर्थन करने वाले दस्तावेजों को साथ में दिखाना होगा। उम्मीदवारों की तरफ से उठाई गई आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए आयोग द्वारा बाद में अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।

पीपीएससी जूनियर इंजीनियर उत्तर कुंजी 2021 को  ऐसे करें डाउनलोड 

  • आधिकारिक वेबसाइट- ppsc.gov.in पर जाएं।
  • घोषणा अनुभाग पर, उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी अधिसूचना पर क्लिक करना चाहिए। तब एक नई विंडो खुलेगी। 
  • उम्मीदवारों को वेबसाइट में आंसर की से संबंध अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करना होगा।  
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नई पीडीएफ फाइल प्रदर्शित हो जाएगी। 
  • पीडीएफ में परीक्षा की उत्तर कुंजी होगी।
  • सेट ए, बी, सी और डी की आंसर की जारी की गई हैं। 
  • उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए उत्तर कुंजी की एक प्रति रखनी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें