फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Recruitment 2021: यहां शुरू हुई एसआई और कांस्टेबल की बंपर भर्तियां

Wed, 03 Feb 2021 01:24 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती - फोटो : पश्चिम बंगाल पुलिस
विज्ञापन

Police Recruitment 2021: अगर आप पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। पुलिस विभाग में बंपर भर्तियां शुरू हुई हैं। ये भर्तियां एसआई, लेडी एसआई, कांस्टेबल और लेडी कांस्टेबल के पदों के लिए है। पश्चिम बंगाल पुलिस कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर (एसआई) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांस्टेबल के लिए 8,632 पदों और एसआई के 1088 पदों सहित कुल 9,720 रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : खुशखबर : भारत सरकार की इस कंपनी ने निकाली बंपर सरकारी नौकरियां, सबको मिलेगा मौका 

ऑफलाइन व ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 फरवरी रखी गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुलिस कांस्टेबल और एसआई के 9720 पदों के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रकिया 22 जनवरी से शुरू हो गई है और अगले महीने की 20 तारीख तक चलेगी। अभ्यर्थी हर हाल में 20 फरवरी तक अपना आवेदन कर लें।

विज्ञापन

इन तारीखों को रखें याद 
  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत :  22 जनवरी, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख  : 20 फरवरी, 2021
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन में मॉडिफिकेशन  : 20 फरवरी 2021 तक
  • सेव एप्लीकेशन में मॉडिफिकेशन  : 23 फरवरी 2021 तक
  • ऑफलाइन एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड  : 20 फरवरी 2021 तक
  • प्राप्ति रसीद का पुनर्मुद्रण  : 24 फरवरी 2021 तक 
यह भी पढ़ें :  Sarkari Naukri 2021: ये हैं वह 5 नौकरियां जहां 10वीं और 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
विज्ञापन

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 
  • सबसे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in है।
  • यहां आप नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए साइन अप करें।
  • निर्देशों के अनुसार चरण दर चरण आवेदन भरें।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद आप आवेदन शुल्क भुगतान करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान, ऑनलाइन या ऑफलाइन चालान के माध्यम से करें। 
यह भी पढ़ें : CBSE Board DateSheet : सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की विस्तृत डेट शीट हिंदी में यहां से करें डाउनलोड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें