फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB SO Recruitment: पीएनबी में स्पेशलिस्ट अधिकारी के 1025 पदों पर आवेदन की समयसीमा नजदीक, तुरंत भर दें फॉर्म

Sat, 24 Feb 2024 05:56 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

PNB SO Recruitment 2024: पंजाब नेशनल बैंक द्वारा निकाली गई स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो जल्द बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार देरी न करते हुए, फौरन पीएनबी की आधिकारीक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
PNB SO Recruitment 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PNB SO Recruitment 2024: पीएनबी विशेषज्ञ अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो कल, 25 फरवरी, 2024 को बंद कर दी जाएगी। इसलिए, जो कैंडिडेट्स इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे जल्द आवेदन कर दें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर अप्लाई करना होगा। बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1025 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 59 रुपये और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1180 रुपये है।आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड (रुपे/वीजा/मास्टर कार्ड), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट या यूपीआई का उपयोग करके स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी देकर किया जा सकता है।
विज्ञापन

PNB SO Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • पेज पर उपलब्ध स्पेशलिस्ट ऑफिसर पोस्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया ड्रॉप डाउन बॉक्स खुलेगा जहां उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें