फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र: पीएम बोले-सरकारी भर्ती प्रक्रिया हुई पारदर्शी-निष्पक्ष, नौकरियों में भाई-भतीजावाद खत्म

Tue, 16 May 2023 11:50 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्ती के लिए लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित किया।
विज्ञापन
pm modi rojgar mela 2023 - फोटो : @ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्ती के लिए लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज 70 हजार से अधिक युवाओं को भारत सरकार के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र मिल रहा है। आप सभी ने कड़ी मेहनत से ये सफलता हासिल की है। मैं आपको और आपके परिवार को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

विज्ञापन

पीएम ने कहा कि बीते 9 वर्षों में भारत सरकार ने सरकारी भर्ती प्रक्रिया को ज्यादा तेज करने, ज्यादा पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने को भी प्राथमिकता दी है। आज आवेदन करने से लेकर नतीजे आने तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है। आज documents को सेल्फ अटेस्ट करना भी पर्याप्त होता हैं। ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए इंडरव्यू भी खत्म हो गए हैं। इन सारे प्रयासों से भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद खत्म हुआ है।

बीते 9 वर्षों में Nature of Job भी बहुत तेजी से बदला है। बदलती हुई इन परिस्थितियों में युवाओं के लिए नए सेक्टर्स उभर कर आए हैं। केंद्र सरकार इन नए सेक्टर्स को भी निरंतर सपोर्ट कर रही है। इन 9 वर्षों में देश ने स्टार्ट अप कल्चर की नई क्रांति देखी है। 9 साल पहले आज के ही दिन 16 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे। तब पूरा देश उत्साह, उमंग और विश्वास से झूम उठा था। सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के साथ कदम बढ़ाने वाला भारत, आज विकसित भारत बनने के लिए प्रयास कर रहा है।

बीते 9 वर्षों में गरीबों के लिए जो 4 करोड़ पक्के घर बनाए गए हैं उन्होंने भी रोजगार के अनेक नए अवसर बनाए हैं। गांव-गांव में खुले 5 लाख कॉमन सर्विस सेंटर आज रोजगार का बड़ा माध्यम बने हैं। युवाओं को विलेज लेवल का entrepreneur बना रहे हैं।
विज्ञापन

PLI स्कीम के तहत केंद्र सरकार मैन्युफैक्चरिंग के लिए करीब 2 लाख करोड़ रुपये की मदद दे रही है। ये राशि भारत को दुनिया का मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के साथ ही लाखों युवाओं को रोजगार में भी सहायता करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें