500 कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका
इस योजना के तहत चुने गए सभी आवेदकों को भारत सरकार की ओर से मासिक वजीफा और वित्तीय सहायता मिलेगी। इस योजना का लक्ष्य 1 करोड़ से ज्यादा छात्रों को लाभ पहुंचाना है। इस योजना के तहत छात्रों को भारत की शीर्ष 500 कंपनियों में 12 माह, यानी एक वर्षीय इंटर्नशिप का अवसर दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली शिक्षा पूरी कर चुके सभी छात्र इंटर्नशिप के लिए पात्र होंगे।
इंटर्नशिप की अवधि 12 महीने होगी। इंटर्नशिप अवधि का कम से कम आधा हिस्सा वास्तविक कार्य अनुभव/नौकरी के माहौल में व्यतीत किया जाना चाहिए, न कि कक्षा में।
PM Internship Scheme Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन
इस योजना के तहत 21 से 24 वर्ष की आयु (आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक) के उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र हैं। गौरतलब है कि यदि किसी उम्मीदवार की आयु 24 वर्ष से अधिक है, तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएगा। भारतीय राष्ट्रीयता से संबंधित, जो पूर्णकालिक रूप से कार्यरत नहीं हैं और पूर्णकालिक शिक्षा में शामिल नहीं हैं। ऑनलाइन/दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों में नामांकित उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।
शैक्षणिक योग्यताएं हाई स्कूल या हायर सेकेंडरी स्कूल पास करने वाले, आईटीआई से प्रमाण पत्र रखने वाले, पॉलिटेक्निक संस्थान से डिप्लोमा रखने वाले या बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बी.फार्मा आदि जैसी डिग्री वाले स्नातक उम्मीदवार पात्र हैं।
नोट कर लें ये तिथियां
- सूत्रों के अनुसार 12-25 अक्तूबर तक युवाओं के लिए वेबसाइट खुली रहेगी, जहां वे पोर्टल पर इंटर्नशिप के लिए खुद को पंजीकृत कर सकते हैं।
- 27 अक्तूबर से 7 नवंबर के बीच कंपनियों द्वारा उनका चयन किया जाएगा।
- 08-15 नवंबर तक कंपनियां इंटर्न को ऑफर भेजेंगी।
- इंटर्नशिप का पहला बैच 2 दिसंबर, 2024 से शुरू होगा।
| पंजीकरण की अवधि |
12-25 अक्तूबर, 2024 |
| कंपनियों द्वारा उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा |
27 अक्तूबर से 7 नवंबर, 2024 |
| कंपनियां इंटर्न को ऑफर भेजेंगी |
08-15 नवंबर, 2024 |
| पहला बैच शुरू होगा |
2 दिसंबर, 2024 |
सूत्रों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में 1.25 लाख इंटर्न पर 800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए शीर्ष कंपनियों की पहचान पिछले 3 वर्षों के औसत सीएसआर व्यय के आधार पर की गई है। इस योजना में कंपनियों की भागीदारी स्वैच्छिक है। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर- 1800-116-090 पर संपर्क कर सकते हैं।