PGCIL Recruitment 2023: कुल पद
पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 1,045 अप्रेंटिस पदों को भरना है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया powergrid.in पर जाकर पूरी की जा सकती है। पदों की संख्या और उनके क्षेत्र की जानकारी निम्न प्रकार है।
- कॉर्पोरेट सेंटर, गुरूग्राम-53 पद
- उत्तरी क्षेत्र-I, फ़रीदाबाद-135 पद
- उत्तरी क्षेत्र-II, जम्मू-79 पद
- उत्तरी क्षेत्र-III, लखनऊ-93 पद
- पूर्वी क्षेत्र-I, पटना-70 पद
- पूर्वी क्षेत्र-II, कोलकाता-67 पद
- उत्तर पूर्वी क्षेत्र, शिलांग-115 पद
- ओडिशा प्रोजेक्ट्स, भुवनेश्वर-47 पद
- पश्चिमी क्षेत्र-I, नागपुर-105 पद
- पश्चिमी क्षेत्र-II, वडोदरा-106 पद
- दक्षिणी क्षेत्र - I, हैदराबाद-70 पद
- दक्षिणी क्षेत्र - II, बैंगलोर-105 पद
PGCIL Recruitment 2023: आयु सीमा एवं चयन प्रक्रिया
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयुसीमा 18 वर्ष है। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में सरकारी मानकों के अनुसार छूट दी गई है। इन पदों के लिए चयन संबंधित ट्रेड के लिए लागू निर्धारित योग्यता में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा। दस्तावेज सत्यापन के साथ, मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करने पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
PGCIL Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता एवं वेतन
इस भर्ती में विभिन्न पदों पर पदानुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस: बी.ई./बी.टेक/बी.एससी. (इंजीनियरिंग) संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेडों में।
- एचआर एक्जीक्यूटिव: एमबीए (एचआर)/कार्मिक प्रबंधन/कार्मिक में स्नातकोत्तर डिप्लोमा
- प्रबंधन एवं औद्योगिक संबंध (2 वर्ष का पूर्णकालिक पाठ्यक्रम) या समकक्ष।
- पीआर असिस्टेंट: बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (बीएएमसी)/ बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- आईटीआई: संबंधित ट्रेडों में आईटीआई की हो।
चयन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद चयनित उम्मीदवार को 13 हजार 500 रुपये से लेकर 17 हजार 500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।