रिक्ति विवरण
पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने इलेक्ट्रिकल के 331 पद, सिविल के 53 पद और इलेक्ट्रॉनिक्स के 14 पद और कंप्यूटर साइंस के 37 पद अधिसूचित किए हैं। संस्थान की ओर से कुल 435 इंजीनियरिंग के पदों पर भर्ती की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) जैसे कोर्सेज में स्नातक की डिग्री हासिल की हो। अंतिम वर्ष के ऐसे उम्मीदवार, जो 14 अगस्त, 2024 तक अपने रिजल्ट जारी होने की उम्मीद कर रहे हैं, वे भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं। इसी के साथ, आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने गेट परीक्षा दी हो और योग्य घोषित हुआ है।
उम्र सीमा
आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष ऊपरी आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में 3 साल, एससी/एसटी के लिए 5 साल और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी और एक्स-सर्विसमैन को भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार आयुसीमा में छूट लागू है।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्स सर्विसमैन श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।