Patna HC Result: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
पटना हाईकोर्ट भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 14 मई, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्य में निर्धारित केंद्रों पर सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया था अब इसका परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
इतने उम्मीदवार हुए सफल
पटना हाईकोर्ट ने कंप्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट भर्ती परीक्षा में कुल 84 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। अब इन सभी उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। साक्षात्कार राजधानी पटना और मुजफ्फरपुर जिले में निर्धारित केंद्रों पर होंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 30 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
कब होंगे साक्षात्कार?
नोटिस में लिखा है कि साक्षात्कार की तिथि और कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए प्रवेश पत्र समय के अनुसार उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.patnahighcourt.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। साक्षात्कार के कार्यक्रम में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।