अंतिम तिथि
पंजीकरण प्रक्रिया 30 दिसंबर, यानी आज से शुरू हो चुकी है और 25 जनवरी, 2024 को समाप्त होगी। पुनः पंजीकरण लिंक 31 जनवरी, 2024 तक उपलब्ध रहेगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कोई परीक्षा शुल्क जमा नहीं करना है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2895 पदों पर नियुक्ति होनी है। रिक्ति विवरण आगे पढ़ें।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा शामिल है। प्रारंभिक परीक्षा मई/जून 2024 में आयोजित होने की संभावना है, वहीं मुख्य परीक्षा सितंबर/अक्तूबर 2024 को आयोजित होने की संभावना है। व्यावहारिक कौशल परीक्षा मुख्य परीक्षा के 2 महीने के भीतर आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में नकारात्मक अंकन होगा।