फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OSSSC CRE IV 2023: ओएसएसएससी भर्ती परीक्षा के पंजीकरण की आज अंतिम तिथि, 2895 पदों के लिए अभी करें आवेदन

Wed, 20 Mar 2024 02:07 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

OSSSC CRE IV 2023: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) आज आरआई, आईसीडीएस पर्यवेक्षक, एआरआई, अमीन आदि पदों के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। उम्मीदवार नीचे बताएं तरीके से तुरंत आवेदन कर दें।
विज्ञापन
osssc recruitment
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OSSSC CRE IV 2023: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) आज, यानी 20 मार्च को आरआई, आईसीडीएस पर्यवेक्षक, एआरआई, अमीन और एसएफएस के जिला कैडर पदों के लिए (संयुक्त भर्ती परीक्षा -2023 IV) ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.osssc.gov.in पर जाकर तुरंत आवेदन करे दें।  

विज्ञापन

इस दिन होंगी परीक्षाएं
संयुक्त भर्ती परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा मई और जून 2024 में आयोजित होने की संभावना है और मुख्य परीक्षा सितंबर और अक्टूबर 2024 में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2895 रिक्तियों को भरना है।

OSSSC CRE IV 2023: रिक्तियां विवरण  
राजस्व निरीक्षक- 559 पद
पर्यवेक्षक- 498 पद
सहायक राजस्व निरीक्षक- 827 पद
अमीन- 686 पद
सांख्यिकीय क्षेत्र सर्वेक्षक- 325 पद
विज्ञापन

OSSSC CRE IV 2023: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे बताएं गए चरणों के माधयम से सीआरई IV के लिए आवेदन कर सकते हैं:
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाएं।
मुखपृष्ठ पर उपलब्ध 'ऑनलाइन आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
फॉर्म भरने के बाद शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
उसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म की एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें