आज है आवेदन की आखिरी तारीख
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई मेडिकल स्पेशलिस्ट भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 25 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। उम्मीदवारों को 27 सितंबर, 2022 तक का समय अपने आवेदन पत्र में सुधार के लिए दिया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में पोस्य ग्रेजुएट डिप्लोमा होना चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इस नोटिफिकेशन को चेक करें
-: MPPSC Medical Specialist Recruitment
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन करें-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन कर के आवेदन पत्र को भरें।
- उम्मीदवार संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
- अब जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म, भुगतान रसीद आदि को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।