ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओपीटीसीएल) ने जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी- इलेक्ट्रिकल (जेएमटी-आर) पदों की भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवारों के लिए कुल 40 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट optcl.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन के लिए 10 फरवरी, 2022 तक का समय है। उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर भर्ती से जुड़ी अधिसूचना को पढ़ें। अधिसूचना में महत्वपूर्ण तिथियों, योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य सभी संबंधित जानकारियों को पढ़कर ऑनलाइन आवेदन करें।