पद और आयु-सीमा
ओडिशा लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 197 डेंटल सर्जन पदों को भरना है, जिनमें से 65 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा एक जनवरी, 2023 को 21 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
ओडिशा लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता की बात करें तो डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीआई) द्वारा मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज या मेडिकल संस्थान से बीडीएस या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।