फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRPF Recruitment 2023: सीआरपीएफ भर्ती में बड़ा अपडेट, 9 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि

Thu, 20 Apr 2023 03:00 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

CRPF Constable Recruitment 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में बंपर पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में बड़ा अपडेट सामने आया है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
CRPF Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CRPF Constable Recruitment 2023 Last Date: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में बंपर पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में बड़ा अपडेट सामने आया है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की जहां पहले आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2023 तक थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 02 मई 2023 तक कर दिया गया है।

विज्ञापन

सीआरपीएफ के इस भर्ती अभियान के माध्यम से पहले कुल 9212 पद भरे जाने थे। इनमें से 9105 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं, जबकि 107 पद महिला उम्मीदवारों के लिए थे। लेकिन अब इसमें 148 पदों को और जोड़ा गया है। इन पदों में बुगलर, कुक, सफाई कर्मचारी, ड्राइवर, नाई, धोबी और बढ़ई सहित अन्य शामिल हैं।

CRPF Recruitment शैक्षणिक योग्यता

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्हें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार के पास भारी परिवहन वाहन ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए और कॉन्टेबल (ड्राइवर) के लिए भर्ती के समय ड्राइविंग टेस्ट पास करना होगा।

सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन सहित अन्य पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा संभावित रूप से एक जुलाई से 13 जुलाई तक आयोजित की जानी है और एडमिट कार्ड 20 से 25 जून के बीच जारी किया जाएगा।

आयु-सीमा

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा ड्राइवर के पद के लिए 18 से 27 साल रखी गई है, जबकि अन्य पदों के लिए यह 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। 

आवेदन शुल्क

सीआरपीएफ के इन पदों पर आवेदन करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि महिला उम्मीदवारों और एससी, एसटी उम्मीदवारों को शुल्क नहीं देना होगा।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाएं।

  • रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।

  • आवेदन फॉर्म भरें।

  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।

 






 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें