फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OPSC Recruitment 2023: सिविल जज के पद पर आवेदन का आज आखिरी दिन, ऐसे करें आवेदन

Fri, 17 Mar 2023 11:44 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

OPSC Recruitment 2023: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने ओडिशा न्यायिक सेवा में सिविल जज के पद पर भर्ती के आवेदन का आज आखिरी दिन है।
विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OPSC Recruitment 2023: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने ओडिशा न्यायिक सेवा में सिविल जज के पद पर भर्ती के आवेदन का आज आखिरी दिन है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए www.opsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया 17 फरवरी से शुरू हुई है। आवेदन पत्र जमा करने की आज 17 मार्च 2023 अंतिम तिथि है। 

विज्ञापन

ओडिशा लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 57 सिविल जज पदों को भरना है। इनमें से 18 रिक्तियां महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

पात्रता मापदंड

ओडिशा न्यायिक सेवा में सिविल जज के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा एक अगस्त 2022 को 23 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। इसके साथ ही शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को कानून में स्नातक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

आवेदकों को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  • खुद को पंजीकृत करें और प्रासंगिक पद के लिए आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें