फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OPSC Civil Service Exam 2021: ओडिशा लोक सेवा आयोग में निकलीं 433 पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन का तरीका

Mon, 24 Jan 2022 06:25 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शुद्धिपत्र जारी किया है। आयोग ने इस परीक्षा के लिए 403 पदों को बढ़ाकर 433 पद कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  opsc.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
OPSC Civil Service Exam 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 के माध्यम से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक शुद्धिपत्र जारी किया है। जिसके तहत उम्मीदवारों को सूचना दी गई है कि सिविल सेवा परीक्षा 2021 के लिए 403 पदों के लिए निकलीं भर्तियों को बढ़ाकर 433 पद कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  opsc.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

योग्य उम्मीदवारों के पास इन पदों पर भर्ती के लिए 9 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है। इसके अलावा आयोग ने ऊपरी आयु सीमा में वृद्धि करते हुए इसे 38 वर्ष तक निर्धारित किया है।

OPSC Civil Service Exam 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि - 10 जनवरी 2022
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 9 फरवरी 2022

OPSC Civil Service Exam 2021 का भर्ती विवरण

ग्रुप ए के तहत पद का नाम
  • ओडिशा प्रशासनिक सेवा (ग्रुप ए) - 50 पद
  • ओडिशा पुलिस सेवा  (ग्रुप ए)-  97 पद
  • ओडिशा वित्त सेवा (ग्रुप ए) - 06 पद

ग्रुप बी के तहत पद का नाम
  • ओडिशा सहकारी सेवा (ग्रुप बी) - 02 पद
  • ओडिशा श्रम सेवा (ग्रुप बी) - 150 पद
  • ओडिशा राजस्व सेवा (ग्रुप बी) - 40 पद
  • ओडिशा रोजगार सेवा (ग्रुप बी) - 10 पद
  • ओडिशा कल्याण सेवा (ग्रुप बी) - 42 पद
  • ओडिशा कराधान और लेखा सेवा (ग्रुप बी) - 08 पद
  • ओडिशा आबकारी सेवा - 28 पद

OPSC Civil Service Exam 2021 के लिए ये है शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

OPSC Civil Service Exam 2021 के लिए ये है चयन मानदंड

ओपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण व साक्षात्कार के आधार पर होगा।

OPSC Civil Service Exam 2021 के लिए ये है आयु सीमा

इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 वर्ष से 38 वर्ष तक निर्धारित की है।
विज्ञापन

OPSC CS Exam 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार की आधिकारिक वेबसाइट  opsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध ओपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार सिविल सेवा परीक्षा 2021 के लिए निकलीं भर्ती विवरण को पढ़ें।
  • अब उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।
  • आवेदन करते हुए उम्मीदवार अपने जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन शुल्क जमा होने के बाद आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
  • अब अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें