फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OPSC AEE Recruitment 2023: ओडिशा सहायक कार्यकारी अभियंता पदों पर आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Wed, 29 Mar 2023 05:23 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

OPSC AEE 2023: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने सहायक कार्यकारी अभियंता (सिविल) और सहायक कार्यकारी अभियंता (मैकेनिकल) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जॉब्स - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OPSC AEE Recruitment 2023: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने सहायक कार्यकारी अभियंता (सिविल) और सहायक कार्यकारी अभियंता (मैकेनिकल) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 28 अप्रैल, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

ओडिशा लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 391 पदों को भरना है, जिनमें से 362 रिक्तियां सहायक कार्यकारी अभियंता (सिविल) पदों के लिए और 29 सहायक कार्यकारी अभियंता (यांत्रिक) पदों के लिए हैं।

ओडिशा लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 21 से 38 साल निर्धारित की गई है। आयु की गणना एक जनवरी 2023 से की जाएगी। 

सहायक कार्यकारी अभियंता (सिविल) के पद के लिए सिविल में इंजीनियरिंग में डिग्री और सहायक कार्यकारी अभियंता (मैकेनिकल) के पद के लिए मैकेनिकल में इंजीनियरिंग में डिग्री या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।

  • खुद को पंजीकृत करें और संबंधित पद के लिए आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।

  • फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें