फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Police Constable 2024: ओडिशा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, इस तारीख तक करें पंजीकरण

Fri, 11 Oct 2024 03:44 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Odisha Police Constable 2024: ओडिशा पुलिस राज्य चयन बोर्ड ने ओडिशा में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि आगे बढ़ा दी है। आवेदन से चूके उम्मीदवारों के पास एक और मौका है, वे नीचे बताए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Odisha Police Constable 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Odisha Police Constable 2024: ओडिशा पुलिस राज्य चयन बोर्ड (OPSSB) ने ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in के माध्यम से 30 अक्तूबर तक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि, "पूजा की छुट्टियों के मद्देनजर, सांकेतिक विज्ञापन संख्या 01/ एसएसबी, दिनांक 14.09.2024 और विस्तृत विज्ञापन संख्या 02/ एसएसबी दिनांक 22.09.2024 के संबंध में बटालियनों में सिपाही/कांस्टेबल के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि उम्मीदवारों को आवेदन जमा करने की सुविधा के लिए 30 अक्तूबर, 2024 तक बढ़ा दी गई है।"

इतने पदों पर होगी भर्ती
भर्ती अभियान का लक्ष्य ओडिशा पुलिस कांस्टेबल के कुल 1,360 रिक्त पदों को भरना है। बोर्ड ने बताया कि सभी उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के बाद संपादन सुधार विंडो खोली जाएगी। इसकी घोषणा ओडिशा पुलिस की वेबसाइट और राज्य चयन बोर्ड के पोर्टल पर नियत समय में की जाएगी।

ओडिशा पुलिस कांस्टेबल 2024 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने की पिछली अंतिम तिथि 13 अक्तूबर थी, जिसमें आवेदन सुधार विंडो 16 अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक खुली रहने वाली थी।
विज्ञापन

पात्रता मानदंड
  • उम्मीदवारों का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSE) ओडिशा द्वारा आयोजित कक्षा 10 (मैट्रिकुलेशन) परीक्षा या अन्य बोर्डों द्वारा आयोजित किसी अन्य समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से 23 वर्ष से के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें