नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सीबीटी में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर, नवोदय ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) के पद के लिए साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को 1:5 के अनुपात में शॉर्ट लिस्ट किया है। एनवीएस परिणाम पीडीएफ में पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, साक्षात्कार की तिथि और रिपोर्टिंग समय शामिल है।
NVS TGT PGT Result 2022: एनवीएस इंटरव्यू कॉल लेटर जल्द
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर साक्षात्कार में भाग लें। चुने गए सभी उम्मीदवारों को एनवीएस इंटरव्यू कॉल लेटर उम्मीदवारों के पंजीकृत ई-मेल पर भेजे जाएंगे। साक्षात्कार बुलावा पत्र, यथास्थिति, समिति की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। एनवीएस टीजीटी, पीजीटी फाइनल मेरिट लिस्ट 2022 क्रमशः ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को 80 फीसदी और 20 फीसदी का वेटेज देकर तैयार की जाएगी।