फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI PO Admit Card: एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड जारी, इस वेबसाइट से तुरंत करें डाउनलोड

Thu, 19 Jan 2023 07:37 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI PO Main Exam Hall Ticket Released: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से एसबीआई पीओ (SBI PO) यानी प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए गए हैं। मुख्य परीक्षा 30 जनवरी को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
SBI Probationary Officer Exam Hall Ticket Out - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBI Probationary Officer Admit Card 2022-23 Out: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से एसबीआई पीओ (SBI PO) यानी प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए गए हैं। मुख्य परीक्षा 30 जनवरी को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर कर दी गई है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का यह भर्ती अभियान संगठन में 1673 प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन

 

प्रवेश- पत्र जारी होने के बाद अब भारतीय स्टेट बैंक (SBI) प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद के लिए परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन और पंजीकरण आईडी से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं वे मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। 
 
 

SBI PO Admit Card 2022 डाउनलोड करने का तरीका

  1. सबसे पहले SBI के करिअर पेज sbi.co.in/web/careers/current-openings पर जाएं।
  2. अब, यहां उपलब्ध एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. अगली विंडो पर, हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2023 आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इस का प्रिंट आउट जरूर ले लें।
विज्ञापन

SBI PO Recruitment मुख्य परीक्षा का पैटर्न

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से एसबीआई पीओ भर्ती मुख्य परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी और इसमें 200 अंकों के लिए वस्तुनिष्ठ परीक्षा और 50 अंकों के लिए वर्णनात्मक परीक्षा शामिल होगी। वस्तुनिष्ठ परीक्षा के समापन के तुरंत बाद वर्णनात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों को अपने वर्णनात्मक परीक्षण के उत्तर कंप्यूटर पर टाइप करने होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें