इन रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 22 जुलाई, 2022 तक का समय है। एनवीएस (NVS) द्वारा संगीत, कला, पीईटी पुरुष, पीईटी महिला समेत विभिन्न विषयों के लिए प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT), स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) के अलावा लाइब्रेरियन और प्रिंसिपल आदि पदों के लिए भर्ती की जा रही है।
NVS TGT & PGT Recruitment आवेदन शुल्क और पदों का विवरण
उम्मीदवारों को प्रिंसिपल के लिए 2000 रुपये, पीजीटी पदों के लिए 1800 रुपये और टीजीटी और विविध श्रेणी के शिक्षकों के लिए 1500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। संगठन में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (Trained Graduate Teacher) के लिए 1026 पदों, स्नातकोत्तर शिक्षकों (Post Graduate Teachers) के लिए 397 पदों, विविध श्रेणी के शिक्षकों के लिए 181 पदों पर और प्रिंसिपल के पद के लिए 12 रिक्तियां हैं। सभी पदों के लिए आवेदक उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (Computer Based Test) और संयुक्त साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।