फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Territorial Army Recruitment: प्रादेशिक सेना ने शुरू की अफसर रैंक पर भर्ती, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Sun, 03 Jul 2022 08:30 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Pradeshik Sena Officer Bharti 2022: प्रादेशिक सेना भर्ती में आवेदन के लिए निर्धारित योग्यता मानदंड के आधार पर उम्मीदवार को स्नातक होना चाहिए। साथ ही आयु 18 से 42 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
विज्ञापन
प्रादेशिक सेना (टेरिटोरियल आर्मी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Territorial Army Officer Bharti 2022: युवावस्था में सेना में शामिल नहीं हो पाए तो कोई बात नहीं, आप अब भी सेना भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इंडियन टेरिटोरियल आर्मी की ओर से प्रादेशिक सेना में अधिकारियों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार ज्वॉइन इंडियन टेरिटोरियल आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट jointerritorialarmy.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

भारतीय प्रादेशिक सेना अधिकारी संवर्ग के 13 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रही है। इन पदों के लिए आवेदन के लिए निर्धारित योग्यता मानदंड के आधार पर उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। साथ ही आवेदक उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 42 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। 
 

Territorial Army Recruitment पदों का विवरण

पद नाम : प्रादेशिक सेना अधिकारी
रिक्तियों की संख्या : 13 (पुरुष - 12 और महिला -01)
संभावित वेतनमान : 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये (स्तर -10 के तहत)

 

Territorial Army Recruitment महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 01 जुलाई, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 30 जुलाई, 2022
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 30 जुलाई, 2022
  • लिखित परीक्षा की तिथि : 25 सितंबर, 2022

Pradeshik Sena Bharti में आवेदन और चयन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवार वेबसाइट jointerritorialarmy.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रादेशिक सेना भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। परीक्षा आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है। सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आवेदन शुल्क 200 रुपये देय होगा। चयन प्रक्रिया प्रादेशिक सेना समूह मुख्यालय के प्रारंभिक साक्षात्कार बोर्ड (PIB) द्वारा आयोजित होने वाली स्क्रीनिंग लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने पर आधारित है।
 
विज्ञापन

Territorial Army Recruitment परीक्षा के केंद्र

प्रादेशिक सेना भर्ती के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों के तीन विकल्प चुनने होंगे। परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता के अनुसार उम्मीदवारों की संख्या, प्रादेशिक सेना निदेशालय को तीन विकल्पों में से कोई भी एक केंद्र आवंटित करने का अधिकार है। परीक्षा - जयपुर, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, नागपुर, बेलगाम, कोयंबटूर, कोलकाता, गुवाहाटी, बेंगदूबी, दीमापुर, दिल्ली, चंडीगढ़, जालंधर, पठानकोट, अंबाला, हिसार, लखनऊ, भुवनेश्वर, आगरा, इलाहाबाद, देहरादून, उधमपुर, श्रीनगर, नगरोटा आदि केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें