NTPC Recruitment 2023: पदों का विवरण
एनटीपीसी के इस भर्ती अभियान के तहत कुल 300 रिक्तियों को भरा जाएगा। जिनमें से 120 रिक्तियां विद्युत विभाग में सहायक प्रबंधकों के लिए हैं, 120 रिक्तियां यांत्रिक विभाग में सहायक प्रबंधकों की हैं शेष 60 रिक्तियां इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन में सहायक प्रबंधकों के लिए हैं। ध्यान रखें कि एनटीपीसी में सहायक प्रबंधक पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही ऊपरी आयु में छूट आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए लागू है।
NTPC Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता एवं वेतन
एनटीपीसी की इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन में बीई, बीटेक 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास हो। एनटीपीसी के इस भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को E3 ग्रेड के मुताबिक 60 हजार रुपये से लेकर 1,80,000 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।