फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTPC Recruitment 2023: एनटीपीसी में माइनिंग ओवरमैन सहित कई पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Tue, 12 Dec 2023 04:26 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

NTPC Recruitment 2023: एनटीपीसी में माइनिंग ओवरमैन सहित कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
ntpc jobs - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NTPC Mining Recruitment 2023: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) माइनिंग लिमिटेड ने माइनिंग ओवरमैन, मैगजीन इन-चार्ज मैकेनिकल सुपरवाइजर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 12 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट Careers.ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर (रात 11:59 बजे तक) तक है।

विज्ञापन

NTPC Vacancy रिक्तियों का विवरण 

एनटीपीसी में इस भर्ती अभियान के तहत, निगम का लक्ष्य एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड में कुल 114 रिक्तियों को भरना है।

  • माइनिंग ओवरमैन: 52 पद

  • मैकेनिकल पर्यवेक्षक: 21 पद

  • विद्युत पर्यवेक्षक: 13 पद

  • जूनियर माइनिंग सर्वेक्षक: 11 पद

  • पत्रिका प्रभारी : 07 पद

  • खनन सरदार: 07 पद

  • व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक: 03 पद

NTPC आयु सीमा 

उम्मीदवार की ऊपरी आयु सीमा 31 दिसंबर, 2023 तक 30 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।

विज्ञापन

NTPC Mining Recruitment शैक्षणिक योग्यता

एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास माइनिंग/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक नियमित डिप्लोमा/माइनिंग इंजीनियरिंग और माइन सर्वे में डिप्लोमा/मैकेनिकल/प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/माइनिंग/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें